सीतापुर: बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, महिला घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर,अमृत विचार। सीतापुर जनपद के बिसवां कोतवाली इलाके में बस की चपेट में आने से  बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम रामाभारी निवासी मुहीद (19) वर्ष पुत्र राहत अली अपनी बाइक से कुतुबनगर निवासी फूफी जाहिदा खातून को लेकर बिसवां कस्बे की ओर जा रहे थे। सोमवार देर रात ग्राम राजाडीह के समीप सामने से आ रहे एक बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार युवक और महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने युवक मुहीद को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के बाद बस चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के उपरांत केस दर्ज कर हादसे में शामिल बस की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -NEET-PG 2024 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, अब अगस्त में इस दिन दो पालियों में होगी परीक्षा

संबंधित समाचार