बरेली: बसपा की नई जिला कार्यकारिणी गठित, अब्दुल कादिर जिला उपाध्यक्ष और कैलाश चंद्र जिला महासचिव बनाए गए
बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब बसपा ने जिला कमेटी में बदलाव शुरू कर दिए हैं। जिले में कई नई चेहरों को जगह दी गई है। बसपा जिलाध्यक्ष ओमकार कातिब ने बताया कि बसपाप्रमुख मायावती के निर्देश पर अब्दुल कादिर को जिला उपाध्यक्ष और गोपाल रस्तोगी को जिला महासचिव और कैलाश चन्द शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा वेद प्रकाश मिंटू को जिला सचिव, हरिओम सागर को बीवीएफ जिला संयोजक, राशि सागर को वामसेफ जिला संयोजक, भजन लाल बौध को जिला कार्यकारिणी सदस्य, सत्यापाल गौतम एडवोकेट और अयोध्या प्रसाद गंगवार को जिला प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लाल सिंह गौतम, मीरगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, सर्वेश कुमार, भोजीपुरा विधासभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेन्द्रपाल गौतम, नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरपाल सागर, फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेश कुमार सागर, बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सागर, शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रेम शंकर आनन्द, कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बबलू सागर और आंवला विधानसभा अध्यक्ष शिव कुमार सिंह को बनाया गया है।
