गोंडा: ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने घेरा बीएसए कार्यालय, सौंपा मांगपत्र
गोंडा,अमृत विचार। ऑनलाइन अटेंडेंस के खिलाफ शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने दोपहर बाद बीएसए कार्यालय का घेराव किया और अपनी मांगों का पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। शिक्षकों ने साफ किया कि पुरानी पेंशन बहाली समेत उनकी लंबित मांगों को पूरा किया जाए।
शिक्षक संघर्ष समिति की अगुवाई में बुधवार को शिक्षक पंतनगर स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए। सैकड़ों की संख्या में जुटे शिक्षकों ने इस फैसले के खिलाफ नारेबाजी की और कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।
शिक्षकों ने कहा कि 8 जुलाई से ऑनलाइन अटेंडेंस होना था, लेकिन जिले के 8 हजार से अधिक शिक्षकों ने इसका बहिष्कार किया है। शिक्षकों का कहना है कि सरकार पुरानी पेंशन समेत उनके अन्य मांगों को पूरा करें। अपनी मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष समिति ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी को मांग पत्र सौंपा है।
इस दौरान अनूप सिंह, अमर यादव , किरन सिंह, रवि प्रकाश सिंह, सत्यवान सिंह, सतीश पाण्डेय, विशाल, राम कृष्ण, आज़ाद बेग, गौरव पाण्डेय, पवन सिंह, परवेज़ आलम, उदय भान वर्मा, अत्रेय मिश्र, शिव कुमार गुप्ता, शान मोहम्मद, संजय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, शिव कुमार, चंदन सिंह, गिरीश पाण्डेय, आलोक सिंह, सुमित सिंह, बृजभूषन पाण्डेय, हंसराज वर्मा, राजेश तिवारी, अमित पांडेय, राम सजीवान शुक्ला, निरकंर सिंह, सुनील विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, विनय मिश्रा, कमलेश्वर तिवारी, बबिता शुक्ला, काजल शुक्ला, अंकिता द्विवेदी, नीतू जायसवाल, राजन शुक्ला, गोपाल वर्मा, ओमप्रकाश, पुनीत कुमार, शिवकुमार, अरविंद शुक्ला, सतीश चौहान, शौनक शुक्ला, सूरज सिंह, बृजेश वर्मा, रंजीत गौतम समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने लखीमपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानिये क्या कहा
