Banda News: मर्दननाका वार्ड-11 सभासद उप चुनाव में सपा के इरफान 414 वोट से जीते...उप चुनाव की नगर पालिका में हुई मतगणना

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

उप चुनाव की नगर पालिका में हुई मतगणना

बांदा, अमृत विचार। नगर पालिका के मर्दननाका वार्ड-11 के उप चुनाव की नगर पालिका परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। सपा प्रत्याशी इरफान विजयी घोषित किए गए। उन्होंने एआईएमआईएम प्रत्याशी को 414 वोटों से हराया। वहीं भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा। आरओ ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा।

मर्दननाका वार्ड-11 में सभासद चुने गए अनवर अली के निधन के बाद सीट खाली हो गई थी। आठ जुलाई को यहां मतदान कराया गया था। सुबह आठ बजे से प्रेक्षक व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव की उपस्थिति में मतगणना कराई गई। नगर पालिका परिसर में मतगणना चली। चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी थे। 

इनमें निर्दलीय इरफान अली को 1107 मत मिले। वहीं मोहम्मद नफीस (एआईएमएम) ने 683 मत हासिल किए। सपा प्रत्याशी इरफान को 414 वोट से विजयी घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार साहू को महज 165 मत मिले। वहीं चौथे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद नजीब रहे। उन्हें आठ मत मिले। नोटा में चार मत पड़े। कुल 1967 मत वैध पाए गए। प्रेक्षक अमिताभ यादव व आरओ केपी सिंह,एआरओ जितेंद्र सिंह ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा। 

मतगणना को लेकर पूरे दिन नगर पालिका परिसर में गहमागहमी रही। नवनिर्वाचित सभासद का सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद किया। 

इस मौके पर सपा राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, जिला महासचिव एजाज खान, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, पुरुषोत्तम गुप्ता, निलेश श्रीवास, प्रियांशु, अबरार, निहाल खान, कुदरत उल्लाह, युसूफ फरीदी, अनुपम लौहवंशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: सिपाही ने पत्नी को पीटा, फांसी पर लटकाने का किया प्रयास; पीड़िता बोली- दूसरे समुदाय की महिला से हैं पति के संबंध, पढ़ें पूरा मामला

संबंधित समाचार