प्रयागराज में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। संगम नगरी में बारिश का कोई नामो निशान नहीं है, लेकिन गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही तेज बारिश का असर अब प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर के रूप में दिख रहा है। प्रति घंटे करीब एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार नदी का पानी बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी दारागंज घाट तक पहुंच गया है। बता दें कि बीते सोमवार को ही नरौरा बैराज से 1.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा कानपुर से भी करीब 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। 

सदर तहसील में बनी 26 चौकी
अन्य जगहों पर हो रही बारिश के बाद बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बाढ़ चौकी को बनाने का काम शुरु कर दिया गया है।  सदर तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 26 बाढ़ चौकी बनाई गई है। इसी तरह फूलपुर में 13, करछना में 20, सोरांव में 7, हंडिया में 6, बारा में 10, मेजा में 13 व कोरांव में 3 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं।

ये भी पढ़ें -लखीमपुर खीरी: बाढ़ पर भारी मांगलिक कार्यक्रम, नाव पर बारात ला रहे दूल्हे राजा

संबंधित समाचार