Fatehpur: युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म...विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी, पीड़िता ने रो-रोकर परिजनों को सुनाई आपबीती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

फतेहपुर, अमृत विचार। युवती को घर के बाहर से दो युवक अगवा कर ले गए। इसके बाद कमरे में बंधक बनाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है। 

असोथर थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती का आरोप है कि वह चार मई की रात करीब 10 बजे घर के बाहर गई थी। लौटते समय घात लगाए बैठे गांव के प्रमोद व रजवा उसे अगवा कर लिया। फिर प्रमोद अपने घर ले गया और कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

वह किसी तरह दूसरे दिन घर पहुंची। आपबीती परिजनों को बताई। उसके पिता, मां व चचेरा भाई प्रमोद के घर शिकायत करने पहुंचे। परिजनों को प्रमोद व रजवा ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस के सुनवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने बंधक बनाकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़: एक के पैर में लगी गोली...साथी भी गिरफ्तार, पश्चिम जोन में लूट की वारदात कर पुलिस की नाक में कर रखा था दम

संबंधित समाचार