मुरादाबाद के प्रापर्टी डीलर का दिल्ली में कत्ल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार।  मुरादाबाद के प्रापर्टी डीलर की दिल्ली में गला रेतकर हत्या कर दी गई। डीलर का रक्त रंजित शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मकान मालिक ने जब शव देखा तो पुलिस के साथ ही परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन भी दिल्ली पहुंच गए। परिजनों ने प्रापर्टी डीलर के साथ रहने …

मुरादाबाद,अमृत विचार।  मुरादाबाद के प्रापर्टी डीलर की दिल्ली में गला रेतकर हत्या कर दी गई। डीलर का रक्त रंजित शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मकान मालिक ने जब शव देखा तो पुलिस के साथ ही परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन भी दिल्ली पहुंच गए। परिजनों ने प्रापर्टी डीलर के साथ रहने वाले युवक पर हत्या करने की आशंका जताई हैं। वहीं परिजनों का दावा है कि मकान बेचने का करीब 18 लाख रुपया भी गायब है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मुरादाबाद आए तो परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हरथला आजादनगर निवासी भूरे के तीन बेटे थे। सबसे छोटा बेटा समीर (30वर्ष) कई सालों से दिल्ली में प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। वहां पर समीर बुराड़ी थाना क्षेत्र के संतनगर में किराए के मकान में रहता था। करीब एक साल पहले समीर के बड़े भाई फरजंद और जरीफ भी साथ रहते थे, हालांकि अब वह मुरादाबाद में रह रहे हैं।

वहां पर लाइनपार नयागांव निवासी सलमान उसके साथ मकान में रह रहा था। बड़े भाई फरजंद के अनुसार शनिवार की दोपहर दिल्ली से मकान मालिक का फोन आया कि समीर की स्कूटी नाले में पड़ी हैं और उसका रक्त रंजित शव बेड पर पड़ा है। सूचना मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में वह दिल्ली पहुंच गए। वहां पर परिजनों ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी।

परिजनों ने सलमान पर हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही समीर ने 14 लाख रुपये में एक मकान बेचा था। शुक्रवार को रकम मिली थी, इसके अलावा भी घर में एक प्रापर्टी के करीब चार लाख रुपये रखे थे। परिजनों के अनुसार घर में रखी नकदी-समेत अन्य सामान भी गायब है। रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पांच बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देर शाम परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। वहीं सिविल लाइंस पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।

संबंधित समाचार