कासगंज: कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों को न हो परेशानी, डीएम-एसपी ने लहरा गंगा घाट का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। 22 जुलाई से प्रारंभ होने वाले श्रावण मास के कांवड़ मेले को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके साथ ही नगर पालिका भी व्यवस्थाएं जुटाने में लग गई है। वहीं शनिवार को डीएम और एसपी ने अधीनस्थों के साथ लहरा गंगा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जहां मेले के चलते सार्वजनिक सुविधाओं और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए। 

लहरा गंगा घाट का निरीक्षण करते हुए डीएम मेधा रूपम ने कहा कि श्रावण मास के कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का पूर्व अनुमान लगा लिया जाए और संभावित श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर यहां व्यवस्थाएं बना ली जाएं। डीएम ने कहा कि गंगा के जलस्तर को लेकर बैरीकेडिंग की जानी चाहिए। महिलाओं और बालिकाओं के लिए चेजिंग रूम, मोबाइल शौचालय बनाए जाएं। साथ ही रोशन की पर्याप्त व्यवस्था हो। घाटों पर वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चयनित कर वहां बैरीकेडिंग कराई जाए। श्रद्धालुओं को किसीभी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रबंध के करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाएं। साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाए। मेला मार्ग मोबाइल पुलिस की ड्यूटियां लगाई जाएं। जहां भी अतिक्रमण हो वहां से अतिक्रमण हटा दिया जाए। इस दौरान एसडीएम सदर संजीव कुमार, सीओ अजीत चौहान, इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज: ऊबाड़-खाबड़ रास्तों से गुजरेंगे कांवड़िए, नगर पालिका ने दुरुस्त नहीं कराया मार्ग

संबंधित समाचार