इत्रनगरी कन्नाैज में होर्डिंग के जरिए शादी का रखा प्रपोजल, अब तक खाकी आरोपी को न पकड़ सकी, लोग बोले- अगर हुआ ऐसा...
शहर में प्यार का इजहार करने की होडिंग लगाने बाले को नहीं खोज सकगी कोतवाली पुलिस
कन्नौज, अमृत विचार। एक तरफा प्यार में शहर के अंदर कन्नौज-मकरंदनगर मुख्य मार्ग पर पहले प्यार और शादी करने की बात कहने वाली होर्डिंग लगाने वाला युवक व अन्य प्रेमियों के हौसले बुलंद है। उसे देख कर अन्य प्रेमी भी इसी तरह की हरकत शहर में कर सकते है कि क्योंकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के प्रयास ही बंद कर दिए है। भले ही पुलिस ने होर्डिंग हटवा कर मामले को शांत करने का प्रयास किया पर लोगों की जुबान पर चर्चा समाप्त नहीं हाे रही है।
जिला मुख्यालय पर एक प्रेमी ने पहलीबार प्यार का इजहार करते हुए शादी तक का प्रपोजल एक होर्डिंग के माध्यम से दे दिया। लोगों ने कहा कि इस होर्डिंग को तीन जुलाई को लगाई गई थी, लेकिन लोगों ने इस पर गौर देर से किया। मीडिया तक मामला पहुंचने पर होर्डिंग की तलाश शुरू हुई।
तलाशी के दौरान होर्डिंग बिजली घर के निकट मिली जो लोहे के गाटर से मजबूत बांधी गई थी। प्रेमी ने होर्डिंग पर खुद के अलावा अपनी प्रेमिका का भी नाम लिखा था। मामला चर्चा में आया तो कोतवाली पुलिस ने होर्डिंग को तो हटवा दिया पर होर्डिंग को अब तक खोज नहीं सकी है।
लोग चर्चा कर रहे है कि यदि इस प्रेमी पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो इस तरह लोग होर्डिंग लगा कर युवतियों की छवि-धूमिल करने का प्रचार करते रहेंगे। पुलिस को चाहिए कि सीसीटीवी फुटेज देख कर खोज करें कि होर्डिंग कब और किसने लगाई है। इस तरह से पुलिस खोज करती तो अब तक आरोपी पुलिस गिरफ्त में होता। पुलिस ने इस गंभीर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। एक को छूट मिली तो इस तरह के केस और भी हो सकते हैं।
