सोहावल संकुल के 54 शिक्षकों ने दिया पद से सामूहिक इस्तीफा
सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। डिजिटल हाजिरी के विरोध में परिषदीय शिक्षकों का चल रहा आंदोलन और सामूहिक पद त्यागपत्र की कड़ी में सोहावल संकुल के 58 में से 54 ने सामूहिक इस्तीफा खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा।
सोमवार को अरकुना स्थित खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय खुलते ही परिषदीय शिक्षकों का जमावड़ा कार्यालय पर होने लगा। संकुल के लोग एक-एक कर पहुंचने लगे। दोपहर से पहले संकुल के 54 सदस्य कार्यालय पहुंच चुके थे। इन सभी ने प्रदेश सरकार के डिजिटल हाजिरी के फैसले को अव्यवहारिक बताते हुए इसे शिक्षक हितों के साथ अनदेखी और शासन की तानाशाही रवैया करार दिया। संकुल के सदस्यों ने अपने सामूहिक इस्तीफे की प्रति खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा और आंदोलन को गति देते हुए जिला मुख्यालय पर हो रहे धरने में शामिल होने को निकल गए। इस दौरान धर्मवीर सिंह, पवन वर्मा, मदन मौर्या, मोहम्मद अकलीम, पूजा यादव, गरिमा श्रीवास्तव, हृदय राम, सूरज गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें -गोंडा: विधायक के प्रयास से मिली सफलता, बाबागंज के रेतवागाड़ा गांव में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र
