दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में लगी आग, मची अफरातफरी
नई दिल्ली। दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एक हॉस्टल में मंगलवार को आग लग गयी। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के हॉस्टल में मामूली आग लगने की सूचना सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर मिली।
घटनास्थल पर दमकल की कुल सात गाड़ियों को भेजा गया।’’ उन्होंने बताया कि हॉस्टल के भूतल पर आग लगी थी जहां बिजली के मीटर लगे हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें:-Mumbai-Pune Expressway पर बस और ट्रैक्टर की टक्कर में पांच की मौत, 42 घायल
