केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे दिल्ली, जेपी नड्डा से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में उस वक्त सरगर्मी तेज हो गई जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने की खबर यहां पहुंची। बीती रविवार को ही लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केशव मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले थे। एक दिन बाद ही मंगलवार की शाम नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर उनकी फिर मुलाकात हुई है। केशव 48 घंटे के अंतराल में नड्डा से दूसरी बार मिले हैं।

इससे यहां कयासबाजी शुरू हो गई। दरअसल, कार्यसमिति वाले दिन केशव प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए संगठन सरकार से बड़ा होता है, वाला बयान दिया था। हालांकि केशव मौर्य से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात पूर्व निर्धारित थी। केशव के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के भी भाजपा अध्यक्ष से मिलने की चर्चा है।

ये भी पढ़ें -UP: शिक्षकों के आगे झुकी सरकार! डिजिटल अटेंडेंस को किया स्थगित, कमेटी का किया गया गठन

संबंधित समाचार