बहराइच: मकान में सेंध लगाकर नकदी समेत हजारों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के पकरा देवरिया गांव निवासी ग्रामीण के मकान में मंगलवार रात को चोरों ने सेंध लगाकर मकान से नकदी समेत 80 हजार से अधिक के सामान पार कर दिया। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरा देवरिया गांव निवासी बुधराम पुत्र राम आधार के घर में मंगलवार रात को जब सब सो रहे थे चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में सेंध लगा दी, और 30500 रुपये नकदी समते 50 हजार मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात, कपड़ा व बर्तन पर कर दिया।

बुधवार सुबह मकान में सेंध लगा देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। बुधराम ने आसपास खोजबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण के मुताबिक 80 हजार से अधिक की चोरी हुई है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। पुलिस ने मौके पर जांच की है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -UP: शिक्षकों के आगे झुकी सरकार! डिजिटल अटेंडेंस को किया स्थगित, कमेटी का किया गया गठन

संबंधित समाचार