Sambhal News : धर्मांतरण के ऐलान पर तौकीर रजा के खिलाफ भड़के शिवसेना कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा
डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देते शिवसेना कार्यकर्ता।
बहजोई, अमृत विचार। हिंदू युवक-युवतियों का खुलेआम धर्मांतरण कराए जाने के मौलाना तौकीर के ऐलान से आक्रोशित शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
जिला प्रमुख राजाराम के नेतृत्व में शिवसेना के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए खुलेआम युवक युवतियों का धर्मांतरण कराए जाने के ऐलान करने वाले मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर दीपक चौधरी को देते हुए कहा कि बरेली के मौलाना तौकीर रजा ने खुलेआम युवक युवतियों का धर्मांतरण किए जाने का ऐलान किया है। मौलाना तौकीर दंगा कराने की साजिश के तहत हिंदू युवक युवतियों के धर्मांतरण का ऐलान कर रहे हैं।
तौकीर रजा इससे पहले भी अनेक बार राष्ट्र विरोधी व हिंदू विरोधी बयान देकर शासन प्रशासन को चुनौती देता रहा है। इसके बयानों को लेकर ठोस तरीके से कार्रवाई न होने के कारण उक्त मौलाना बार-बार देश और प्रदेश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश में लगा हुआ है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि धर्मांतरण का ऐलान करने वाले मौलाना के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। इस दौरान मोहम्मद अय्यूब, लाखन पासी, राधे सैनी, हर प्रसाद कश्यप, चरण सिंह सैनी, ओमप्रकाश, गंगा शरण, लोकेश कश्यप, विजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सैनी, सूरजपाल सहित आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं : Sambhal: पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय युवक की दलदल में फंसकर मौत; परिजनों में मचा कोहराम
