भदोही: पारिवारिक विवाद के चलते पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कौइरौना क्षेत्र के इनारगांव (सीतामढ़ी) में एक युवक ने पानी की टंकी से कूद कर जान दे दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के कोईरौना थाना के इनारगांव में जलापूर्ति के लिए बनी पानी की टंकी से कूद कर 27 वर्षीय एक युवक ने गुरुवार देर शाम जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि बेरीबीसा गंगापुर तालियां गांव निवासी स्वर्गीय अशर्फी गिरी के पांच बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा परवीन ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जाता है कि वह शराब का आदी था। जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। विवाद के ही चलते पत्नी कुछ महीने पहले मायके चली गई थी।

गुरुवार देर शाम वह पास की ग्राम सभा के इनारगांव में पहुंचकर पानी की टंकी चढ़ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाए तब तक उसने टंकी से छलांग लगा दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढे़ं :अनिल हत्याकांड: पीतल कारोबारी की पत्नी के तांत्रिक प्रेमी को भी पुलिस ने दबोचा, सोते समय चाकू से गोदकर की थी हत्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म