हत्या की आशंका : जालंधर जाने के लिए घर से निकला रिटायर्ड शिक्षक का रेलवे स्टेशन पर मिला शव
अमृत विचार, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंतर्गत उतरेठिया स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम बाजपेई (69) का शव पुलिस ने बरामद किया। जीआरपी ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुशान्त गोल्फ सिटी के अवध विहार घुसवल कला गांव में निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम बाजपेई शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे वह जालंधर जाने के लिए घर से निकले थे। उनका शव उतरेठिया स्टेशन पर पड़ा मिला मृतक के सर के पीछे व नाक पर चोट के निशान खून निकल रहा था। उनके पास मिले आधार कार्ड शिनाख्त हो सकी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेटे अवध बिहारी बाजपेई ने बताया कि उनके पिता ने उन्नाव जनपद के शुक्लागंज में एक जमीन खरीदी थी। उस भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया। तभी से वह परेशान रहते थे। जमीन के चक्कर मे उन्हें भागदौड़ भी करनी पड़ती थी। सुबह पिता जालंधर जाकर भगवान शिव के दर्शन करने की बात कहकर निकले थे, करीब 10 बजे रेलवे पुलिस ने उन्हें फोन कर पिता की मौत की खबर दी।
बेटे का आरोप है कि जमीन के लालच में भू-माफियाओं ने उनके पिता की हत्या कर दी है। भू-माफिया अक्सर पिता की हत्या करने की धमकी देते थे। बेटे ने बताया कि पिता ने रिटायर होने के बाद जो पैसा मिला था ,उसी से एक उन्नाव के शुक्लागंज में प्लाट खरीद लिया। जब वह निर्माणकार्य करवाने पहुंचे तब भू-माफियाओं ने पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया था।
यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, स्वामी प्रसाद मौर्य और बेटी संघमित्रा भगोड़ा घोषित
