रामपुर : नोडल अधिकारी ने गांधी समाधि परिसर में किया पौधरोपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा ने जिलाधिकारी  जोगिन्दर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और मुख्य विकास अधिकारी डा. नंदकिशोर कलाल के साथ गांधी समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गांधी समाधि परिसर के निकट चिन्हित भूमि पर पौधरोपण करके वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का जिले में आगाज किया।

 इसके अलावा राज्य मंत्री  बलदेव सिंह औलख,  शहर विधायक आकाश सक्सेना,  जिला पंचायत अध्यक्ष  ख्यालीराम लोधी ने अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने विकासखंड चमरौआ के बकैनिया क्षेत्र में स्थित रेवती नदी तट पर वृहद पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि पर्यावरण संवारने के लिए अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य रोपित करें।

ये भी पढ़ें : रामपुर : खेलते समय लापता हुआ आठ साल का बच्चा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

 

 

संबंधित समाचार