अभियान चलाकर लाइन लॉस को कम करें: मध्यांचल एमडी
लखनऊ, अमृत विचार। बकाया वसूली के लिए मध्यांचल एमडी सूर्यपाल गंगवार लगातार प्रयासरत हैं। बीते दो दिनों से जहां पर उपभोक्ताओं ने कभी बिल नहीं जमा किया है वहां पहुंचकर लोगों को बिल भुगतान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अभियान चलाकर लाइन लॉस को 15 फीसद …
लखनऊ, अमृत विचार। बकाया वसूली के लिए मध्यांचल एमडी सूर्यपाल गंगवार लगातार प्रयासरत हैं। बीते दो दिनों से जहां पर उपभोक्ताओं ने कभी बिल नहीं जमा किया है वहां पहुंचकर लोगों को बिल भुगतान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अभियान चलाकर लाइन लॉस को 15 फीसद लाएं।
इसी क्रम में मध्यांचल एमडी ने बड़ागांव के कटिंगरा, मादीपर, नकोटरा में लगे कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से बिलों के नहीं पहुंचने और भुगतान नहीं करने के कारणों को जाना। उन्होंने लोगों को आश्वसत किया कि आप लोगों को बिजली मिलती रहेगी, लेकिन इसमे आप लोगों का सहयोग जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आप सभी उपभोक्ता बिलों का भुगतान जरूर करें। मध्यांचल एमडी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन बड़ागांव के जिन लोगों ने कभी भी बिलों का भुगतान नहीं किया है उनसे वसूली करें और अभियान को चलाकर लाइन लॉस को 15 फीसद लाएं।
