Auraiya News: किसान की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत...परिजन रो-राेकर बेहाल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। अछल्दा थानाक्षेत्र के गांव छछुंद में खेत पर धान की खेती करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

अछल्दा थाना क्षेत्र के छछुंद गांव निवासी रणजीत सिंह (55) पुत्र राम दुलारे सुबह करीब 8 बजे अपनी 6 बीघा खेत मे धान की रोपाई के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी वहां तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में पहुंचे परिजन ने सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: इलाज के दौरान गर्भवती की मौत; परिजनों ने शव अस्पताल में रखकर किया हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार