बरेली: आज से एक सप्ताह तक बारिश होने के आसार, तापमान में 5 डिग्री की गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले का मौसम एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार सुबह से बादल छाने और हवा चलने से दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली, हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने से फिर उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने शनिवार से एक सप्ताह तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गुरुवार से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 88 फीसदी और शाम को 79 फीसदी रही। 

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह भर बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है।

संबंधित समाचार