गोंडा: रेल संरक्षा आयुक्त ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अधिकारियों से ली जानकारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो बार घटनास्थल पर गए, पटरी से लेकर बोगियों तक की पड़ताल 

मनकापुर, अमृत विचार। मोतीगंज झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच पिकौरा गांव के समीप हुए रेल हादसे के तीसरे दिन रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना स्पेशल ट्रेन से घटना की जांच करने मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय रेल अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली। करीब आधे घंटे तक‌ छानबीन करने के बाद जांच के बाद वह मनकापुर लौट गए‌ लेकिन कुछ घंटे बाद वह ट्राली पर बैठकर फिर से मौके पर पहुंचे और रेल की पटरियों का गहनता से निरीक्षण किया।  

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के हादसे ही जांच को लेकर रेलवे संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना की स्पेशल ट्रेन दोपहर 2.57 बजे पिकौरा गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंची। उनके साथ रेलवे के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। आयुक्त ने सबसे पहले घटनास्थल देखा और फिर क्षतिग्रस्त बोगियों की स्थिति देखी। 

करीब आगे घंटे तक गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद‌ वह 3.28 बजे स्पेशल ट्रेन से मनकापुर चले गए। स्थानीय रेलवे अधिकारियों से घटना के संबंध में अब तक हुई जांच पड़ताल की जानकारी लेने के बाद वह शाम 5.35 बजे ट्राली पर बैठकर ट्रैक की जांत करने फिर से घटनास्थल पहुंचे। यहां उन्होंने टूटी पटरियों के लोहे, मिट्टी व हादसे से जुड़ी अन्य तकनीकी कारणों की पड़ताल की। जांच पड़ताल के बाद वह फिर से मनकापुर वापस लौट गए‌‌। रेलवे संरक्षा आयुक्त की जांच में भी पटरियों की खामी बात सामने आई है। हालांकि जांच में क्या मिला इस बात की जानकारी देने से उन्होने मना कर दिया।

ये भी पढ़ें- गोंडा: पेड़ों की अवैध कटान पर केंद्रीय वन राज्यमंत्री सख्त, अफसरों से मांगी वन माफियाओं की लिस्ट

संबंधित समाचार