Unnao: जमानत पर बाहर आए युवक ने रेता अपना गला; किशोरी की मां से हुई थी कहासुनी, प्रेमिका के सामने दिया घटना को अंजाम, पढ़ें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव (बांगरमऊ), अमृत विचार। किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोपी युवक ने जमानत पर बाहर आकर प्रेमिका व उसकी मां के सामने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत में सुधार है। 

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गंजमुरादाबाद के मोहल्ला पड़ियाना निवासी शोभित (20) पुत्र वंश गोपाल करीब आठ माह पूर्व पड़ोसी मोहल्ले की एक किशोरी को अपने साथ ले गया था। किशोरी की मां की तहरीर पर बांगरमऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर युवक को जेल भेजा था। बताते हैं कि किशोरी से युवक के प्रेम संबंध थे। करीब 15 दिन पूर्व वह जेल से छूटा था। 

इसके बाद उसकी किशोरी की मां से कहासुनी हुई थी। तभी शोभित ने प्रेमिका व उसकी मां के सामने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस उसे सीएचसी लाई। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। अब उसकी हालत में सुधार है। लेकिन अभी उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस युवक पर आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें- Unnao: रिश्तों का कत्ल: प्रेमी के लिये मां बन गई थी डायन, सुपारी देकर करा दी अपने ही बेटे की हत्या, पढ़ें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार