मुरादाबाद: स्कूटी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में पथराव, सात लोग घायल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार: पकवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात मेडिकल स्टोर के सामने स्कूटी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। दोनों गुटों मे जमकर लाठी डंडे चले। घटना में सात लोग घायल हो गए। इसमें एक गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला माली वाली बगिया कस्बा में देर रात 10:00 बजे 10 वर्षीय जुनैद मेडिकल के सामने स्कूटी खड़ी कर रहा था। इसी दौरान मेडिकल संचालक ने जुनैद के साथ मारपीट कर दी। जुनैद रोता हुआ घर पहुंचा। फिर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चलने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमें से मुसब्बर अली पुत्र सूफी अनवर की हालत गंभीर है। वहीं जुनैद के परिवार वाले छह लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : दुकानों का सत्यापन पूरा, बंद रहेंगी मीट की दुकानें...कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए तैनात दो रहेंगे हजार पुलिसकर्मी

संबंधित समाचार