Fatehpur: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने एसएसओ को जमकर पीटा; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपियों की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी में ताबड़तोड़ हो रही बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का सब्र जवाब देने लगा है, जिसका खामियाजा पावर हाउस में तैनात संविदा कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है, आएदिन गाली गलौज मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। 

मामला हथगाम थाना क्षेत्र के पलिया बुज़र्ग उपकेंद्र का है, जहां कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र में धावा बोल एसएसओ को धुन दिया। पुलिस ने एसएसओ की तहरीर पर एक नामजद सहित सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

चकीवा सरांय सांबा थाना हथगाम निवासी हेमचंद्र पलिया बिजली उपकेंद्र में एसएसओ (परिचालक) के पद पर तैनात है। बताया कि वह रात में ड्यूटी पर था। 11 केवी पफीडर छिवलहा के सियाड़ी निवासी अनूप सिंह अपने सात-आठ साथियों के साथ पावर हाउस पहुंच छिवलहा फीडर चालू करने के लिए कहा, जिस पर उसने बताया कि ओवरलोड के कारण सभी फीडर एक-एक घंटा की रोस्टिंग करके चलाने के लिए अधिकारियों ने बोला गया है। 

छिवलहा फीडर की सप्लाई 10 मिनट बाद चालू कर दी जाएगी, जिस पर नाराज होकर अनप सिंह गाली गलौज करने लगे और विरोध करने पर साथियों के साथ मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देने लगे और जबरन सभी फीडर बंद करा दिया। थाना प्रभारी वृंदावन राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बनेंगे हेल्थ कार्ड, मिलेगा मुफ्त इलाज, सभी अस्पतालों में मिलेगी इलाज की सुविधा

 

संबंधित समाचार