Auraiya: इंस्टाग्राम पर रील बनाने को कर रहे थे शूटिंग; एयर गन से छर्रा निकलकर युवक को जा लगा, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। कोतवाली बिधूना के मोहल्ला कुरपुरा निवासी युवक की एयर गन का छर्रा लगने से सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गयी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
 
कुरपुरा निवासी गजेन्द्र शाक्य 30 वर्ष पुत्र बालकराम शाक्य उम्र अपने चचेरे भाई आकाश पुत्र बसंतलाल के दोस्त गौरव जाटव निवासी सराय प्रथम बिधूना तथा नीशू निवासी मोहल्ला आदर्श नगर बिधूना इंस्टाग्राम रील बनाने के लिये एयर गन मांगकर शूटिंग के लिये लाये थे। शूटिंग सोमवार को तहसील बिधूना के पीछे स्थित मैदान में होनी थी। 

गजेंद्र शाक्य घर के बाहर नहा रहा था। उसी दौरान चचेरे भाई ने गन से एक्शन लिया ही था कि तभी एयर गन से छर्रा निकलकर गजेन्द्र की गर्दन पर जा लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के द्वारा आनन-फानन में गजेन्द्र को उपचार के लिए सीएचसी बिधूना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में मेडिकल कालेज सैफई रिफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह व सीओ अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना को लेकर सीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Etawah: मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्रों नें बुनियादी समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, थाने का किया घेराव

 

संबंधित समाचार