अमरोहा : करंट से किसान की मौत, मां भी झुलसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांव भूवरा में हुई घटना, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

ढबारसी (अमरोहा),अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में धान की पौध धोते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के गांव भूवरा निवासी किसान जयराम सिंह अपनी पत्नी प्रभा देवी और बेटे उदयचंद (32) के साथ मंगलवार सुबह अपने खेत पर धान की रोपाई करने के लिए गए थे। इस दौरान उदयचंद और उसकी मां प्रभा देवी खेत पर नलकूप के हौद में धान की पौध धो रहे थे। तभी दोनों करंट की चपेट में आ गए। इससे उदयचंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना देकर बिजली घर से आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों ने उदय को देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों ने झुलसी प्रभा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

परिजनों ने बताया कि उदयचंद की अभी शादी भी नहीं हुई थी। वह पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह कृषि कार्य में पिता का सहयोग करत था। थानाध्यक्ष शौकेन्द्र सिंह बालियान ने बताया कि खेत पर काम करते समय करंट से युवक की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें : हादसों में चार कांवड़ियों की मौत, 13 घायल...मृतकों में तीन मुरादाबाद के रहने वाले हैं