landslide in Philippines : बारिश के कारण फिलीपींस में भूस्खलन, गर्भवती समेत चार लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला के दक्षिण में बटांगस प्रांत में कई दिनों से हो रही बारिश के कारण बुधवार तड़के हुए भूस्खलन में छह महीने की गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि भूस्खलन बुधवार सुबह छह बजे से पहले एगोन्सिल्लो शहर में हुआ।

 एगोन्सिल्लो शहर की मेयर सिंड्रेला रेयेस ने एक रेडियो साक्षात्कार में बताया कि मरने वालों में 28 वर्षीय गर्भवती महिला, उसका नौ वर्षीय बच्चा और उसके 13 और 15 वर्षीय भाई-बहन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने चारों के शव बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के लापता होने की सूचना नहीं है। सुश्री रेयेस ने बताया कि लगातार बारिश और बाढ़ का पानी जमा होने के बावजूद शहर में ग्रामीणों को निकालने का काम जारी है।

 गौरतलब है कि ‘गेमी’ इस साल फिलीपींस में आया तीसरा तूफान है, जिसके बुधवार रात या गुरुवार सुबह तक देश से चले जाने की उम्मीद है। राष्ट्रीय मौसम ब्यूरो ने हालांकि चेतावनी दी है कि गेमी के चले जाने के बाद भी बारिश जारी रहेगी। 

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके
इंडोनेशिया के पूर्वी हाईलैंड पापुआ प्रांत में बुधवार सुबह भूकंप के तीव्र झटके महसूस किये गये। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह करीब 07:22 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गयी। भूकंप का केंद्र मम्बरमो तेंगाह रीजेंसी से 96 किलोमीटर उत्तर पूर्व में 26 किमी की गहराई में था। 

ये भी पढे़ं ; ब्रिटेन की संसद में ऋषि सुनक दो नवंबर तक अंतरिम नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे 

संबंधित समाचार