आगरा: थाने के मालखाने से गायब हुई दरोगा की पिस्टल, जांच के आदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। बाह थाने के दरोगा राजा बाबू की सरकारी पिस्टल गायब हो गई है। दरोगा थाने में लोकसभा चुनाव के दौरान पिस्टल को जमा करने की बात कर रहे हैं तो वहीं हेड मोहर्रिर पिस्टल ना होने की बात कर रहे हैं।

एसीपी बाह गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। हेड मोहर्रिर ने जब मालखाने को चेक किया है तो पिस्टल गायब मिली उन्होंने दरोगा राजा बाबू से पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे पाए हैं, उन्होंने कहा है कि उन्होंने थाने में जमा कर दी थी जबकि उसका कोई रिकॉर्ड थाने में उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें- आगरा: पुलिस का जवान हथकड़ी लगे कैदी के साथ ताजमहल पहुंचा, वीडियो वायरल 

संबंधित समाचार