Video: हरदोई में खेल प्रेमियों ने निकाली मशाल यात्रा, भारत की जीत के लिए की प्रार्थना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। पेरिस में शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों में देश के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करें, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करते हुए हॉकी संघ के तत्वावधान में जिले के खेल प्रेमियों ने एक मशाल यात्रा निकाली। 

गौरतलब है कि कल से  पेरिस में ओलंपिक गेम्स शुरू हो रहे हैं। इसमें भारत देश के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक लाए और देश का नाम विश्व पटल पर अंकित करें इस कामना के साथ जिले के खेल प्रेमियों ने सीएस स्पोर्ट अकादमी से बंजर बाबा तक गुरुवार को एक मशाल यात्रा निकाली। मशाल यात्रा निकालते हुए खेल प्रेमियों ने ईश्वर से यह भी प्रार्थना की कि उनके देश का नाम ओलंपिक में उच्च स्थान पर दर्ज हो। खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके हौसले अफजाई के क्रम में निकाली गई इस मशाल यात्रा का खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। 

अकादमी के प्रबंधक केके सिंह ने कहा कि ओलिंपिक में हमारे देश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम उच्च स्थान पर दर्ज कराएंगे इसी कामना के साथ इस मशाल यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में अब पहले से अधिक खेलों के प्रति रुझान बड़ा है देश के तमाम खिलाड़ियों ने विश्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा किया है ओलंपिक में भी खिलाड़ियों से यही अपेक्षा खेल प्रेमी कर रहे हैं। मशाल यात्रा में हॉकी संघ के सचिव गोपाल नारायण मिश्रा, सदस्य और जिले के वरिष्ठ खेल कोच हबीबुल्ला, देवेश मिश्रा, किशन शाहिद तमाम खेल प्रेमी स्कूली बच्चे व खिलाड़ी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Hardoi news: झूठे हलफनामे पर चुनाव लड़ने वाले राजवर्धन सिंह के खिलाफ केस दर्ज

संबंधित समाचार