बुलंदशहर: रजबहे से मिले महिला और पुरुष के शव, जांच में जुटी पुलिस
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक रजवाहे में एक महिला और पुरुष के शव मिले जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर गंग नहर से जुड़े पंचवटी रजबाहे में आज सुबह आठ बजे के करीब एक अज्ञात पुरुष और एक अज्ञात महिला का शव रजवाहे में प्रवाहित होने की सूचना पुलिस को मिली।
सीओ ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शवों की हालत से दोनों की उम्र का भी अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। उन्होंने कहा कि दोनों ही शव दस से पंद्रह दिन पुराने लग रहे हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-गोंडा: पिकअप की ठोकर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रहीं ट्रेने
