Paris Olympics : ओलंपिक में मनु भाकर ने जीता मेडल तो खुशी से झूमा देश, पीएम मोदी ने कहा- अविश्वसनीय उपलब्धि

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

पेरिस। पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में कांस्य पदक जीता और वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। मनु भाकर के मेडल जीतने पर देश खुशी से झूम उठा। निशानेबाज मनु भाकर को बधाइयां मिल रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने मनु भाकर को शुभकामनाएं देते हुए और उनकी इस जीत को ऐतिहासिक बताया है। पीएम मोदी ने मनु भाकर की सफलता को अविश्वसनीय उपलब्धि कहा है।

भारत को मनु भाकर पर गर्व
राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत के लिए पदकों का खाता खोलने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करने वाला है। मैं कामना करती हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयां छुएं।'

खड़गे ने मेडल जीतने पर मनु भास्कर को दी बधाई 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने निशानेबाज मानु भास्कर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। खड़गे ने कहा, "भारत ने अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत सुयोग्य पदक के साथ की है।महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भास्कर को हमारी बधाई। उन्होंने कहा,"आपकी उपलब्धि आपके असाधारण कौशल और दृढ़ता का प्रमाण है। हमें आप पर बेहद गर्व है। यह महत्वपूर्ण अवसर अनगिनत युवा एथलीटों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करे।

कांग्रेस पार्टी ने भी ‘एक्स’ पर कहा "पेरिस ओलंपिक के वीमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भास्कर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।वह शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।पूरे देश को मनु पर गर्व है।

ये भी पढ़ें : Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक...शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

संबंधित समाचार