सीतापुर: पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति हथियार सहित गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुक्रवार की देर रात शराब पीने में बाधा बनने पर पति ने दिया वारदात को अंजाम

सीतापुर,अमृत विचार। रेउसा थाना इलाके में शराब की खातिर पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आलाकत्ल नुकीला हथियार भी बरामद कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है। शराब पीने के बाद हुए विवाद के बाद पति ने वारदात को अंजाम दिया था।
              
मालूम हो कि शुक्रवार की देर रात क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासी राजू पुत्र रामनाथ ने अपनी पत्नी संगीता की नुकीले हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी थी। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पति के लगातार शराब पीने से पत्नी के बीच शराब को लेकर आए दिन हो रहा विवाद इस घटना की वजह बना था। वारदात के दिन भी पति-पत्नी के बीच काफी देर तक झगड़ा हुआ जिसके बाद देर रात पति ने सोते समय पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया। महिला की मौत के बाद उसके पांच बच्चे बेसहारा हो चुके हैं। मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम के बाद आये बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

प्रभारी निरीक्षक रेउसा घनश्याम राम ने बताया कि वारदात के बाद फरार आरोपी पति राजू उर्फ राज नारायण को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मांगू चौराहा से गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त वलोहे की नोकदार रोड को भी बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज देने की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से कुल आठ मुकदमे अवैध असलहे सहित आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: न्यायालय के आदेश पर फिर हुई समदा झील की पैमाईश

संबंधित समाचार