कासगंज: सर्व समावेशी रहा है बजट, यूपी को बहुत कुछ मिला- प्रदेश मंत्री
भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री ने की पत्रकार वार्ता
कासगंज, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं कासगंज की जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कहा कि अभी बीते दिनों केंद्र सरकार के आम बजट में उत्तर प्रदेश को बहुत कुछ मिला है। सर्व समावेशी बजट रहा है। काफी अधिक अंश उत्तर प्रदेश को मिला है। विपक्ष ढिंढोरा पीट रहा है। उन्होंने विपक्ष को आढ़े हाथ लिया है।
प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि बजट में उत्तर प्रदेश के 20 लाख औद्योगिक इकाइयों को जीवनदान मिला है। शिक्षा के क्षेत्र में तमाम उपलब्धियां मिलेगी। तकनीकी शिक्षा के लिए अतिरिक्त बजट मिला है। विकास के लिए धनराशि मिली है। 10 नए राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेंगे। नई सड़कों का निर्माण होगा। बजट में ग्रामीण सड़कों का विशेष ध्यान रखा गया है। पीएम सूर्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 20 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 20 लाख शहरी पात्रों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को भी अलग-अलग लाभ मिलेगा। टैक्स में राहत दी गई है। यूपी केंद्र सरकार के चालू वित्त वर्ष में 24 करोड़ रुपये से अधिक मिलेंगे। यह राशि ब्याज मुक्त होगी। केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं के लिए अपेक्षित धनराशि मिली है। प्रदेश मंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा बजट में उत्तर प्रदेश को कुछ नहीं मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन बजट में बहुत कुछ मिला है। विपक्ष बेवजह चीख रहा है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के उद्योगों को बढ़ावा दिया है। शिक्षा, चिकित्सा सभी क्षेत्र में विशेष लाभ पहुंचेगा।
सबका साथ और हो सकेगा सबका विकास
भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी भी हुई। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, विशिष्ट अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, संगोष्ठी अध्यक्ष जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कहा कि देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए यह महत्वपूर्ण बजट है। यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है। यह बजट देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला है।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। बजट में उत्पादन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बल है, इससे आर्थिक विकास को नई गति और निरंतरता मिलेगी। यह बजट सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी है।
एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए रु. 2.44 लाख करोड़ का आवंटन किया गया है। इस बजट से उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग और ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि इस बजट में उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक अंश मिला है। केंद्र सरकार की इस सहायता से उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिरता को मजबूती प्रदान होगी और प्रदेश 3 ट्रिलियन इकोनामी के संकल्प को हासिल करेगा।
सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि मुफ्त राशन योजना से प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को अगले 5 साल तक निरंतर मुफ्त खाद्यान्न मिलता रहेगा। यह बजट सबका साथ-सबका विकास को चरितार्थ कर रहा है। बजट संगोष्ठी में संयोजक नीरज शर्मा, कौशल साहू ने भी अपने विचार रखे। गोष्ठी का संचालन कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया। मंचासीन नवल कुलश्रेष्ठ, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, गौरी शंकर शर्मा, रमेश साहू, राजवीर सिंह भल्ला, महेंद्र सिंह राणा, सोरों चेयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे, संजय सोलंकी, प्रदीप सीए, एड संजीव यदुवंशी ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।
इस दौरान उत्तम चंद्र पाथरे, रामनिवास राजपूत, संजय पुंढीर, केपी सिंह, रविन्द्र ब्रह्मचारी, शरद गुप्ता, डीएस लोधी, रानू वर्मा, सीमा शाक्य, शैलेन्द्र यदुवंशी, ब्रजेश वर्मा, रामचंद्र वर्मा, सुशील सोलंकी, अर्जुन वैश्य, संजय दुबे, स्नेहलता शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक महेश्वरी, अभिषेक भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे
ये भी पढ़ें- कासगंज: योगेश्वर महादेव मंदिर है बेहद खास...तप करने और राम-राम लिखने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं!
