बलरामपुर: सरिया से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर, अमृत विचार। सोमवार की शाम को सोनपुर चौराहे पर एक युवक की हत्या कर दी गई। इससे दहशत आसपास व्याप्त हो गया है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
गैसड़ी थाने के सोनपुर चौराहे के पास नहर पर सोमवार की शाम करीब सात बजे दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक युवक ने पचपेड़वा थाने के औरहवा निवासी सुल्तान (20) पर सरिया से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसओ पचपेड़वा अवधेश राज सिंह ने बताया कि दोनों आपस में दोस्त थे। घटना की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- बलरामपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिश्वत मांगने का पुराना वीडियो वायरल, जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित
