रायबरेली: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रायबरेली, अमृत विचार। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ स्थित रेलवे लाइन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिल एरिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान नही हो पा रही है जिसको लेकर पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के परिजनों को पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पता लगाया जा रहा। अभी फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें- रायबरेली: तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, जानवर चराते समय हुआ हादसा
