Wayanad landslide : 70 पहुंची मृतकों की संख्या, दो लोगों को जीवित निकाला  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केरल। वायनाड में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 70 पहुँच गई है। जबकि दो लोगों को मलबे से जीवित निकाला गया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ये बात कही है। केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह-सुबह कई जगहों पर हुई भूस्खलन हुआ हैं। जिसमें सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन से मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांव प्रभावित हुए हैं। प्रधान मंत्री ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मृतक के निकटतम परिजन के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 मुआवजा देना का ऐलान किया है। 

वायनाड की जिलाधिकारी मेघाश्री डी आर ने बताया कि प्रभावित इलाकों में आपदा राहत कार्य चल रहा है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पुलिस तथा वन, दमकल विभाग, राजस्व एवं स्थानीय स्वशासित विभाग बचाव अभियान संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश की वजह से रात में करीब एक बजे मुंडक्कई टाउन में पहला भूस्खलन हुआ। मुंडक्कई में बचाव अभियान चल ही रहा था, तभी सुबह 4 बजे के आसपास चूरल माला में एक स्कूल के पास दूसरा भूस्खलन हो गया। स्कूल और आस-पास के घरों और दुकानों में भूस्खलन का शिकार हो गए। 

ये भी पढ़ें -Wayanad Landslides: भीषण भूस्खलन से 31 की मौत, रेस्क्यू में जुटी IAF, सैकड़ो लोगों की फंसे होने की आशंका, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

संबंधित समाचार