मथुरा: मंदिर में दान किए गए एक करोड़ रुपये लेकर सेवायत फरार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन कस्बे में स्थित गिरिराज मंदिर में दान में आई एक करोड़ से अधिक की रकम को लेकर एक सेवायत फरार हो गया है। मंदिर के प्रबंधक ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) त्रिगुण बिसेन ने बुधवार को बताया कि यह मामला गोवर्धन के गिरिराज मंदिर का है जहां का एक सेवायत (सेवक) दिनेश चंद्र सोमवार को मंदिर की दानपेटी में आई एक करोड़ नौ लाख 37 हजार 200 रुपए की रकम बैंक में जमा करने के लिए निकला था, मगर वह वहां नहीं पहुंचा। 

उन्होंने कहा कि सोमवार को जब काफी देर इंतजार के बाद भी दिनेश मंदिर नहीं लौटा तो उसे कई बार फोन कर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। मंदिर के प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक ने इस सिलसिले में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है और आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें- मथुरा: राम-सीता के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर कथाकार के खिलाफ ब्रजभूमि में उबाल

संबंधित समाचार