Budaun Crime: पत्नी की मौत के बाद अवसाद में युवक ने लगाया फंदा...मौत, एक महीने पहले महिला छोड़ चुकी दुनिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक महीने पहले पत्नी की डिलीवरी के दौरान मौत से अवसाद में आ गए थे भटौली निवासी रवेंद्र

बदायूं, अमृत विचार। एक युवक का शव गांव के बाहर फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बताया कि युवक की पत्नी की लगभग एक महीने पहले डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। वह अवसाद में आ गया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव भटौली निवासी रवेंद्र (27) पुत्र रामौतार की पत्नी चांदनी को प्रसव पीड़ा होने पर एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डिलीवरी के दौरान चांदनी की मौत हो गई थी। परिजनों में कोहराम मचा था। जिसके बाद से रवेंद्र किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। वह अवसाद में आ गए थे। 

वह मंगलवार शाम घर से बाहर गए थे। गांव के पास आरआरसी सेंटर के गेट पर फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक घर न आने पर परिजनों ने युवक की तलाश की तो पेड़ पर शव लटका देखा। परिवार में चीत्कार मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Kasganj: गर्मी और उमस से बिगडती जा रही नौनिहालों की सेहत...जिम्मेदार अनजान, स्कूलों के समय बदलने की उठ रही मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज