Kasganj: गर्मी और उमस से बिगडती जा रही नौनिहालों की सेहत...जिम्मेदार अनजान, स्कूलों के समय बदलने की उठ रही मांग
लंबे समय से उठ रही है स्कूलों का समय बदलवाने की मांग
कासगंज, अमृत विचार। गर्मी से हाल बेहाल है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। स्कूलों में नौनिहालों की जान खतरे में है। आए दिन सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी बेहोश होकर गिर रहे हैं। जिम्मेदार बेखबर बने हुए है।इस ओर प्रशासन को कोई ध्यान नहीं है।
हालांकि शिक्षक संघ और विपक्ष समय बदलवाने की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समय परिवर्तन नहीं किया गया तो संगठन उच्चधिकारियों को ज्ञापन देगा।
पहले से ही कुछ स्कूलों में गर्मी से विद्यार्थी बेहाल हैं। बुधवार को भी कई स्कूलों में विद्यार्थी परेशान दिखाई दिए। सिढपुरा क्षेत्र के सरसई नरु में एक छात्र की हालत अचानक बिगड गई।
इसके अलावा गंजडुंडवारा के गांव इमामुउदीन में तीन विद्यार्थियों की हालत बिगडी। तीनो छात्र हैं। हालांकि शिक्षकों ने सेहत में सुधार होने पर तीनों को घर भेज दिया। इधर सहावर ब्लाक के कुछ स्कूलों में बच्चों की हालत खराब होने के वीडियों वायरल हुए है। अधिकारियों ने इसका संज्ञान नहीं लिया।
शिक्षकों का भी रहा बुरा हाल
पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव श्री नगला में कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापक उमाकांत सिंघानियां की हालत गर्मी से बिगड गई। यहां पटियाली के कम्पोजिट स्कूल की प्रधानाध्यापिका की हालत भी खराब हुई। इन्हें अस्पताल में भेजा गया। इन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उठाई मांग
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षक की गर्मी से हालत खराब होने पर चिंता जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय परिवर्तित किया गया। सुबह साढे सात से दोपहर 12 बजे तक स्कूल खोलने के आदेश जारी किए जाए।
मजबूर होकर देंगे ज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मुनेश राजपूत, दिलीप यादव, शिक्षक नेता देवेंद्र यादव ने मांग की है कि भीष्ण गर्मी में स्कूल बंद किए जाए और गर्मी कम होने पर स्कूलों का समय परिवर्तित किया जाए।
ये भी पढ़ें- Kasganj: जमीनी विवाद में घंटो मृतक को नसीब नहीं हुई दो गज जमीन...शव दफनाने को लेकर आमने सामने आए दो समुदाय के लोग
