गोंडा: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, पंखे का तार निकालते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। तरबगंज थानाक्षेत्र के सेझिया गांव की रहने वाली एक महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। बचाया जा रहा है कि पंखे का तार निकालते समय हादसा हुआ। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेझिया निवासी उमा पत्नी महेश गुप्ता छत पर सो रही थी।

बृहस्पतिवार की सुबह वह सोकर उठी तो बिजली के बोर्ड से पंखे का तार निकालने चली गई। वहां एक तार पहले से ही निकल कर लटक रहा था जो पहले से ही लोहे के दरवाजे को टच कर रहा था। महिला ने जैसे ही दूसरा तार छुआ वैसे ही करंट पूरे शरीर मे फैल गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घर वाले आनन फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- कानपुर में 1000 करोड़ की जमीन कब्जे का मामला: महिला के दर्ज हुए बयान...आरोपी अवनीश दीक्षित के मोबाइल की तलाश शुरू

संबंधित समाचार