फेक क्रिप्टोकरेंसी मामले में ED ने लेकर लेह-लद्दाख में की पहली बार छापेमारी, जम्मू और सोनीपत से जुड़े तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहली बार छापेमारी करते हुए शुक्रवार को एक फर्जी क्रिप्टोकरेंसी संचालक से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने मामले में ए.आर. मीर और अन्य के खिलाफ लद्दाख के लेह, जम्मू-कश्मीर के जम्मू और हरियाणा के सोनीपत में कम से कम छह परिसरों पर छापे मारे।

आरोप है कि हजारों निवेशकों ने फर्जी मुद्रा में पैसे निवेश किए, लेकिन उन्हें इसके बदले में कोई आर्थिक लाभ या मुद्रा वापस नहीं मिली। धन शोधन का यह मामला लेह और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दर्ज कई प्राथमिकी से जुड़ा है।  

यह भी पढ़ें:-बढ़ सकती हैं केशव मौर्य की मुश्किलें..., “पार्टी, सरकार से बड़ी होती है” बयान को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

संबंधित समाचार