बलरामपुर: मदरसा छात्र की बेरहमी से हत्या! मदरसे में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर। मदरसा छात्र की बेरहमी से हुई हत्या! मदरसा में छात्र की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मदरसा जामिया नईमियां तुलसीपुर में 10 वर्षीय मदरसा छात्र मोहम्मद अयान की निर्मम हत्या से पूरे मदरसे में सनसनी फ़ैल गई।

यह मदरसा आवासीय है। छात्र के हत्या की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मदरसे में पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके के लिए हुए रवाना।

यह भी पढ़ें:-बढ़ सकती हैं केशव मौर्य की मुश्किलें..., “पार्टी, सरकार से बड़ी होती है” बयान को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

संबंधित समाचार