मुरादाबाद : एसएसपी ने दो इंस्पेक्टर और 49 दरोगा समेत कई का कार्यक्षेत्र बदला
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बड़े स्तर पर पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं। किसी का कार्यक्षेत्र बदला है तो किसी को नई तैनाती मिली है। दो इंस्पेक्टर, 49 सब इंस्पेक्टर समेत करीब 121 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। सूची के अनुसार बिलारी में तैनात अपराध निरीक्षक …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बड़े स्तर पर पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं। किसी का कार्यक्षेत्र बदला है तो किसी को नई तैनाती मिली है। दो इंस्पेक्टर, 49 सब इंस्पेक्टर समेत करीब 121 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया है।
सूची के अनुसार बिलारी में तैनात अपराध निरीक्षक मनोज मलिक को न्यायालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि एसपी सिटी कार्यालय में तैनात ब्रजमोहन गिरि को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कमान सौंपी गई है। कोतवाली मे तैनात एसआई गोपाल को अगवानपुर, मझोला में तैनात मनोज मलिक व गलशहीद में तैनात विमला त्रिलोक को आशियाना पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी सतेंद्र शर्मा को ग्रोथ सेंटर चौकी भेजा गया है। जिला प्रशिक्षण इकाई में तैनात एसआई जयप्रकाश को कैंप पुलिस चौकी, आशियाना चौकी प्रभारी अर्जुन त्यागी को करनपुर, एसआई नितेश सहरावत को लालबाग, रविंद्र कुमार को मानपुर, अमित कुमार को दलपतपुर, रामवीर लाठी को लाइनपार और अभिषेक गुप्ता को फकीरपुरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसआई विनोद कुमार को लाइनपार चौकी प्रभारी से मझोला थाने भेजा गया है।
एसआई त्रिलोककुमार को जटपुरा साहू, अमित कुमार को स्योडारा बिलारी, रितेश कुमार को कस्बा भोजपुर, बलवीर सिंह को उमरीकला कांठ और राजकुमार को सिरसवा गौड़ पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य दारोगा, 23 हेड व 33 कांस्टेबिल के भी तबादले किए गए हैं।
