बरेली : मुस्लिम छात्र की दाढ़ी पर विवाद, प्रधानाचार्य का VIDEO VIRAL
सेंथल/बरेली अमृत विचार । दाढ़ी रखाकर स्कूल में नहीं पढ़ सकते...दाढ़ी कटानी होगी। यही शासन का आदेश है। नहीं कटाई तो नाम काट दिया जाएगा या फिर क्लास में फेल कर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के ज़िला बरेली स्थित सेंथल कस्बे के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर ये आरोप लगे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रिंसिपल छात्र से दाढ़ी कटाने की बात कहते सुने जा रहे हैं।
इस मामले में छात्र के भाई जीशान ने बरेली ज़िलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। जीशान का आरोप है कि इस मामले में जब प्रिंसिपल से बात की गई तो उन्होंने एससी-एसटी के झूठे मुक़दमें फंसाकर भाई का भविष्य ख़राब करने की धमकी देकर भगा दिया। इसलिए मामले की जांच कराना बेहद जरूरी है। प्रिंसिपल ने एक छात्र को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने और उसकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का कृत्य किया है। जीशान ने डीएम से शिकायत में ये बात कही है।
घटनाक्रम सेंथल के आज़ाद नौरंग इंटर कॉलेज का है। जीशान का आरोप है कि उनका भाई यहां कक्षा नौ का छात्र है। वह दाढ़ी रखकर विद्यालय जाता है और इसी को लेकर प्रिंसिपल ने एतराज़ किया। और अब दाढ़ी कटाकर स्कूल आने का दबाव बनाया है।
