Unnao News: गंगा में डूबा अधेड़...12 घंटे बाद मिला शव, परिजन रो-रोकर बेहाल
उन्नाव में अधेड़ की गंगा में डूबने से मौत
उन्नाव, अमृत विचार। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के तोरना गांव निवासी रामकुमार (55) भैंस चराने गंगा कटरी गया था। भैंस चराकर वह घर लौट रहा था तभी अचानक वह गंगा के बहाव में बह गया। आसपास के ग्रामीणों ने जब देखा तो वहां भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी खोज की लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। इधर, सोमवार सुबह अधेड़ का शव पड़ा मिला। करीब 12 घंटे बाद शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक इस विषय में कोई सूचना नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें- UP International Trade Show: वियतनाम कंट्री पार्टनर...स्टेट के रूप में महाराष्ट्र कारोबार परखने प्रदेश आएगा
