Kanpur: नशीला पदार्थ देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। फजलगंज थानाक्षेत्र के एक होटल में युवक ने नशीला पदार्थ देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।

फजलगंज निवासिनी नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया कि बाबूपुरवा निवासी राजा वर्मा ने उससे दोस्ती की। दिसंबर में फजलगंज स्थित होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। फजलगंज अतिरिक्त इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

उसके खिलाफ किदवई नगर थाने में लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज है। दूसरी ओर कल्याणपुर पुलिस ने दो वर्ष बाद दुष्कर्म के आरोपी प्रीतम शुक्ला निवासी एलआईजी डब्लू ब्लॉक केशव नगर नहरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, वसूली, जहरीला पदार्थ देने मारपीट, धमकी आदि धाराओं में वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें- कानपुर में जीएसवीएसएस PGI के बगल में बनेगा नया ट्रामा सेंटर, हैलट इमरजेंसी में लोड होगा कम, मिलेंगी ये सुविधाएं...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ranji Semi-Finals: इकाना में रोमांचक रहा मुकाबला, राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक के दो विकेट पर 355 रन
औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन, युवाओं के लिए खुलेंगे नए करियर विकल्प
भारत आयेगें फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, द्विपक्षीय शिखर वार्ता में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा जोर 
बजट में श्री अयोध्या जी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद को 150 करोड़ प्रस्तावित, जिले के आठ धार्मिक स्थलों का होगा जीर्णोद्धार
फिरोजाबाद को मिलेगी नई वैश्विक पहचान: उत्तर भारत का पहला आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूजियम 80 प्रतिशत तैयार