संभल: शादी के बाद पति ने पत्नी से कहा- तू मुझे पसंद नहीं...पीटकर घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने, लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को पसंद करने के बाद शादी की और अब शादी के छह महीने बाद पत्नी से कह दिया कि तू मुझे पसंद नहीं। इतना ही नहीं पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव गेहट निवासी पूनम पुत्री होमवीर ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर निवासी गुड्डू पुत्र भूरे के साथ करीब छह महीने पहले हुई थी। महिला का आरोप है कि गुड्डू ने पहले उसे पसंद कर शादी की थी। अब पत्नी से साफ कह दिया कि तू मुझे पसंद नहीं है। पत्नी ने जब कहा कि तुमने तो मुझे पसंद करने के बाद शादी की थी,तो पति मारपीट पर उतर आया। 

महिला के पिता ने करीब चार लाख रुपए खर्च कर उसकी शादी की थी। आरोप है कि युवक महिला को मानसिक रूप से टॉर्चर कर रहा है और दहेज की मांग की जा रही है। मंगलवार को ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: बेटे को स्कूल से लेने जा रही महिला से सरेराह बदसलूकी; फाड़े कपड़े, आरोपी ने तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की दी धमकी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स