Uttrakhand: विशेष समुदाय के युवक पर युवती को भगा ले जाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

भीमताल, अमृत विचार। विशेष समुदाय के एक युवक द्वारा खैरना की युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार आरोपी युवक खैरना से को एक युवती को भगाकर अपने साथ बिजनौर ले गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने युवती के पिता से मुलाकात की और भवाली कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से युवती को सुरक्षित बरामद करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट प्रकाश, निवर्तमान प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भावना मेहरा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भवाली शुभम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार