14 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। संतान के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पिता के व्यवहार से आप व्यथित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पुरानी पहचान का लाभ मिलेगा।
वृष- आज आप से मिलने के लिए मित्र घर आ सकते हैं। अचानक कई तरह के खर्चे सामने आएंगे। जीवनसाथी से अपने संबंध बेहतर रखें। अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। सरकारी कार्यों में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
मिथुन - आज दांपत्य संबंधों में सामंजस्य में प्रगाढ़ता का आनंद लेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी। नए कारोबार की शुरुआत करना उत्तम होगा। राजनीतिक लोगों को उच्चपद प्राप्त हो सकता है।
कर्क- आज आर्थिक स्थिति की उठापटक दूर होगी। सभी काम व्यवस्थित ढंग से पूर्ण हो जाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अधिकारी वर्ग आपकी हर संभव सहायता करने को तैयार रहेगा। किसी पर सहज विश्वास न करें।
सिंह- आज उलझे हुए मामलों को समझदारी से सुलझा लेंगे। अपनी प्रतिभा को विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। महिलाएं अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकती हैं। बच्चों की जरूरतों के लिए आप धन खर्च कर सकते हैं।
कन्या- आज दिन की शुरुआत कमजोर हो सकती है। सभी कार्य सोच-समझकर ही करें तो हितकर होगा। व्यापार में थोड़ी कमजोर स्थिति रहेगी। पैर में दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं। प्रेम संबंधों की गलतफहमियां दूर करने के लिए समय उत्तम है।
तुला- आज व्यर्थ के विचारों से दूरी बनाकर रखें। कारोबार में इच्छानुसार परिवर्तन कर सकते हैं। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। उच्च प्रबंधन के पदों पर स्थित लोगों के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ेगी।
वृश्चिक- आज संपत्ति में निवेश के लिए दिन सुखद रहेगा। नया कारोबार शुरू करने में परेशानी हो सकती है। नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी योजना में निवेश करेंगे। परिवार के लोग आप से असंतिष्ट हो सकते हैं।
धनु- आज कार्यक्षेत्र में अस्थिरता दूर रहेगी। यदि अस्वस्थ हैं, तो डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। विद्वान लोगों से संपर्क बढ़ेगा। नए व्यवसाय में धन निवेश कर सकते हैं। कुछ लोग आपके व्यक्तिगत कार्यों में हस्तक्षेप करेंगे। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेगा।
मकर- आज घनिष्ठ लोगों से मनमुटाव होने की आशंका है। दवाइयों पर धन खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तालमेल कम रहेगा। विवादित मामलों में अपनी प्रतिक्रिया न दें। विदेश में रह रहे मित्रों से लंबी चर्चा होने की संभावना है।
कुंभ- आज दिन का शुरुआती भाग अत्यधिक शुभ रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। उत्तम भोजन का लाभ उठाएंगे। शत्रु वर्ग आपके विरुद्ध सक्रिय रहेगा, लेकिन कुछ नुकसान नहीं कर पाएगा। घर में बदलाव और सजावट संबंधी कार्य कर सकते हैं।
मीन- आज आप अपने सिद्धांतों में फेरबदल कर सकते हैं। परिजनों से शुभ सूचना मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको विजय मिलेगी। व्यापार में बड़ी बिक्री होने की संभावना है। माता-पिता के साथ संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे।
