महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को महादेव दूल्हा बनेंगे। मंदिरों में विशेष श्रृंगार के बीच महादेव को पगड़ी पहनाकर विदेशी फूलों से किया जाएगा। आनंदेश्वर मंदिर में दो बार भोग आरती के दौरान भक्तों को दर्शन के लिए इंतजार करना होगा। सिद्धनाथ मंदिर में भी विशेष आरती के बीच भक्तों को दोपहर भोग के दौरान दर्शन के लिए इंतजार करना होगा। 

महाशिवरात्रि का पर्व शहर में शनिवार से ही मनाया जाना शुरू हो गया। जागेश्वर मंदिर में महादेव का विशेष पूजन हुआ। उधर स्वरूप नगर स्थित शिव मंदिर में विशेष रौशनी की गई। सिद्धनाथ घाट में भी भक्तों की ओर से भजनों के बीच बाबा का आह्वान किया गया। पीरोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर में महादेव का विशेष पूजन किया गया।

उधर रविवार को शहर के शिव मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ेगा। इसके लिए भी शनिवार दोपहर तक तैयारियां होती रही। बताया गया कि परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में पूरे दिन में तीन बार भक्तों को दर्शन के लिए इंतजार करना होगा। बाबा के भोग आरती के लिए पटों को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक भक्तों का दर्शन के लिए इंतजार करना होगा। इसके बाद शाम 7:30 से 8: 30 बजे तक पट दर्शन के लिए बंद होंगे।

इसी तरह जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर में भी दोपहर 12 बजे आधे घंटे के लिए बाबा के भोग के लिए भक्तों को दर्शन के लिए इंतजार करना होगा। उधर महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में विशेष शृंगार किया जाएगा। स्वरूप नगर घंटाघर शिव मंदिर में शाम को बाबा का विदेशी फूलो से शृंगार किया जाएगा। इसी तरह नागेश्वर महादेव मंदिर में भी प्रभु का विशेष शृंगार होगा। बाबा का दूल्हा बनाया जाएगा। सिद्धनाथ मंदिर में गुब्बारों के बीच मंदिर को सजाया जाएगा। 

विवाह की रस्में हुई

जागेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आयोजन हुए। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल में उत्साह भर दिया। श्री जागेश्वर महादेव प्रबंधक सभा की ओर से मंदिर में विवाह की रस्में आयोजित की गई। महादेव को मेहंदी, हल्दी लगाकर तैयार किया गया। इसके बाद उनका विशेष शृंगार किया गया। बाबा को पगड़ी पहनाकर भक्तों ने जयघोष लगाए। इस दौरान भक्तों को महाप्रसादी भी वितरित की गई। आयोजन के दौरान गोपाल तुल्सियान, प्राण श्रीवास्तव, शिवम पाण्डेय, जीतू पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, श्वेता श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।   

251 दीप का दान

पर्व पर जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ घाट पर मां गंगा सेवा समिति की ओर से विशेष आरती की जाएगी। बाल योगी अरुणपुरी चैतन्य जी महाराज ने बताया कि इस आरती में 251 दीपक गंगा में प्रवाहित किए जाएंगे। इसके अलावा गंगा अभिषेक भी भक्तों की ओर से किया जाएगा। आश्रम में लगभग 1 लाख भक्तों के लिए फलाहारी प्रसादी की व्यवस्था की गई है। यह भंडारा पूरे दिन भक्तों के बीच चलेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स